प्रतिनिधि, धनबाद। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो के नेतृत्व एवं सफल प्रयास से झारखंड के क्रांतिकारी शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय धनबाद के प्रांगण में मनाई गई।





कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सर्वप्रथम शहीद निर्मल महतो की मूर्ति स्थल पर फूल माला चढ़ाकर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किए।उनके संग अस्पताल अधीक्षक भी थे। उनके चित्र पर माल्यर्पण कर दो मिनट के लिए मौनधारण किए, साथ ही जिलाउपाध्यक्ष कालीचरण महतो के नेतृत्व में जोड़ापोखर में शहीद निर्मल महतो के आदमकद प्रतिमा पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने माल्यर्पण किए उनके संग कार्यक्रम में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा धनबाद के केंद्रीय सदस्यगण, पूर्व केंद्रीय सदस्यगण, जिला के सभी पदाधिकारीगण एवं पूर्व पदाधिकारीगण, महानगर के पदाधिकारीगण एवं पूर्व पदाधिकारीगण, सभी प्रखंड के पदाधिकारीगण एवं पूर्व पदाधिकारीगण, सभी वर्गसंगठन के पदाधिकारीगण एवं पूर्व पदाधिकारीगण, जिला बिस्सूत्री सदस्यगण, जिला परिषद सदस्यगण तथा सक्रिय साथी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।