प्रतिनिधि,सिंदरी। गौशाला ओपी में ओपी प्रभारी के अनुपस्थिति में एसआई प्रदीप कक्षप की अध्यक्षता में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें मुख्यतः डीजे को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया और समाज में भाईचारा के साथ २४ मार्च को सरहुल और ३० मार्च को रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने को कहा गया।
थाना प्रभारी प्रदीप कक्षप ने कहा कि जो भी जुलूस निकालें उससे पहले रुट हमें बता दें ताकि मोनेटरिंग करने में सुविधा हो। सिंदरी विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो एवं प्रकास बाउरी ने जुलूस का रूट बताया एवं शांति समिति में पहुंचे सभी सम्मानित लोगों को जुलूस में शामिल होने के साथ भोग खाने का भी निमंत्रण दिया।
ओपी से अनुरोध किया गया कि शाम 4 बजे से 7 बजे तक सभी तरह की बड़ी वाहनों को प्रतिबंधित कर दें ताकि जुलूस शांति एवं शौहर्द पूर्वक निकाला जा सके। मौके पर एएसआई जयमशीह लकड़ा, सुदामा प्रसाद, कुणाल बेसरा, मुंशी महावीर राम के साथ सावित्री पांडेय, चुमकी देवी, वैजंती देवी, अशोक महतो, अजीत महतो, सोनू सिंह, दुलाल महतो आदि मौजूद थे।





