पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मनिका,लातेहार। प्रखण्ड में शांतिपूर्ण तरीके से सोमवार को बकरीद का त्यौहार संपन्न हुआ। लोगों ने उल्लास के साथ त्यौहार मनाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी और दावत का दौर चला।





इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रख विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखण्ड से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक संवेदनशील स्थान और मस्जिद में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में रहा और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रहा। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए भी विशेष टीम निगरानी करती रही। वहीं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रखण्ड क्षेत्रो में विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा समेत कई पदाधिकारी ने क्षेत्र का भ्रमणशील करते दिखे।