जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय महिला के साथ छह लोगों का सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पीड़िता ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बुधवार देर रात का है,जब महिला शौच के लिए खर से निकली थी।मामले के बारे में थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात महिला द्वारा दुष्कर्म की शिकायत की गई है। महिला को मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहती है। बुधवार की रात वह शौच के लिए बाहर निकली थी। इस दौरान छह लोग आए और उसे उठाकर घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर ले गए, जहां सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का पति दो साल से अपनी मां की हत्या के मामले में जेल में बंद है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है।





