प्रतिनिधि,चतरा। आवासीय कार्यालय में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में श्रम/नियोजन/प्रशिक्षण/आईटीआई कौशल विकास की समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम की समीक्षा की गई।





समीक्षा के क्रम में नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार द्वारा जानकारी दी गई की 48 नियोजकों द्वारा निबंधन कराया गया है। इन नियोजकों में से 32 नियोजकों ने त्रिमासिक रिपोर्ट के माध्यम से नियोजित उम्मीदवारों का विवरण प्रस्तुत किया है।





उपायुक्त ने जिले में संचालित दो आईटीआई, एक सिमरिया दूसरा किशनपुर से संबंधित जानकारी ली। वही बैठक में उपायुक्त के समक्ष सिमरिया आईटीआई हेतु खेल मैदान और सड़क मार्ग से जोड़ने को लेकर बाते रखी गई।उन्होंने कौशल विकास को लेकर निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़े।





श्रम अधिक्षक अरविंद कुमार ने जानकारी दिया कि असंगठित मजदूरों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जो लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।उसके विरुद्ध लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।बैठक में श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, आईटीआई प्रभारी प्राचार्य समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।