विशेष संवाददाता,रांची। निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण ब्रह्मलीन स्व.जानकी देवी जालान की स्मृति में उनके पुत्रों एव परिवार के सौजन्य से किया गया।पूड़ी, आलू चना,टमाटर मिश्रित सब्जी भेजिटेबल, पुलाव एवं केसरीया खीर का प्रसाद 85वें भंडारे में लगाकर लगभग 1300 जरूरतमंदों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।उसके पश्चात संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान ने श्री राज श्यामा जी एव प्रणामी समाज के गुरु महाराज की तस्वीर के सामने दीपक प्रज्वलित कर भजन संकीर्तन का कार्यक्रम शुरु किया।उसके पश्चात 85वां निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद मे पूड़ी,आलू चना टमाटर मिश्रित सब्जी, भेजिटेबल पुलाव एवं मिठाई में केसरिया खीर भगवान श्री राज श्यामा जी एवं गुरू महाराज को अर्पित कर मंदिर मे बने हुए भंडारे मे मिक्स कर पूरे भंडारे को प्रसाद स्वरुप बनाकर 1300 श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। मंदिर परिसर मे आये हुए सभी धर्म प्रेमीजनो एवं श्रद्धालुओं ने शांति पूर्वक कतारबद्ध होकर 85वां निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 51 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को रांची शहर के पुंदाग स्थित निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर आये हुए श्रद्धालुओं से श्रीराज श्यामा जी की जय जयकारों से गुंजमान हो रहा था।प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा गुरु महाराज की परम भक्त शिष्या ब्रह्मलीन स्व.जानकी देवी जालान (धर्मपत्नी स्व.बृजमोहन जालान) की स्मृति में 85 वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण उनके पुत्रों एवं उनके परिवार के सौजन्य से की गई।
अन्नपूर्णा सेवा के महान कार्य मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पुर्णमल सर्राफ,सज्जन पाडिया,ज्ञान प्रकाश शर्मा बिष्णु सोनी, विशाल जालान, शंकरलाल मोदी,सुरेश अग्रवाल,पवन पोद्दार,ओम प्रकाश सरावगी, पवन अग्रवाल,शिव भगवान अग्रवाल,रमेन्द्र पाण्डेय,धीरज गुप्ता, चन्द्रदिप साहु, परमेश्वर साहु,महेश वर्मा, बंसत वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।





