श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट द्वारा 11निर्धन जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह आज





96वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे की सेवा भी होगी आयोजित





वरीय संवाददाता,रांची। संत स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि) दिल्ली शाखा रांची के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 11 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जाएगा।‌ इस प्रणय कुम्भ की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। 11जोड़ों का शुभ विवाह आचार्य शंकर लाल शास्त्री, गौरव कुमार शास्त्री एवं उनके सहयोगियों द्वारा संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में संपन्न कराया जाएगा।





96वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का भी होगा आयोजन





आदर्श सामूहिक विवाह सम्पन्न होने के साथ ही 96वां निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण संस्था द्वारा किया जाएगा। बराती एवं भंडारे के प्रसाद में लगभग 2000 श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।शादी एवं भंडारे में होने वाली श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए पुंदाग थाना के अफसर इंचार्ज को व्यापक व्यवस्था बनाने का आग्रह संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारीगण ने मुलाकात कर किया। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने का आग्रह किया।संस्था के सदस्यगण का आग्रह पुंदाग थाना के अफसर इंचार्ज ने सहर्ष स्वीकार कर सदस्यों को सहयोग करने का आदेश अपने सहयोगियों को दिया।





इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद सारस्वत,निर्मल छावनिका,विशाल जालान, पवन पौदार,ओमप्रकाश सरावगी,विष्णु सोनी,सुरेश चौधरी चन्द्रदीप साहु,परमेश्वर साहु,धीरज कुमार गुप्ता, रमेन्द्र कुमार पांडेय,सुशील हलधर एवं आलोक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजू अग्रवाल) ने दी।