वरीय संवाददाता,रांची।श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार को भी भोग वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा के द्वारा भोग लगाया गया। श्री दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक संदीप प्रधान का जन्मदिन मनाया गया और उसके बाद प्रत्येक शनिवार की भांति भोग का वितरण भक्त जनों के बीच किया गया। इसमें खिचड़ी, अचार, चिप्स प्रमुख रूप से थे।





इसमें महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू सिंह), मुकेश सिंह, राहुल सिंह, नमन भारतीय (गुल्लु), राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन),आकाश सिंह, अभिषेक रजक (बाबू),आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक उपस्थित थे। यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।