वरीय संवाददाता,रांची।राजधानी के न्यू मार्केट स्थित तकनीकी शिक्षा परियोजना के कार्यालय में श्री विश्वकर्मा वेलफेयर सोसायटी की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जगमोहन शर्मा और संचालन सचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने किया।इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष विद्यानंद विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष उदय कुमार,कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, रंजीत विश्वकर्मा,अंकित विश्वकर्मा,अनुपम कुमार , अजय शर्मा उपस्थित हुए।बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई।
सोसाइटी द्वारा संचालित तकनीकी शिक्षा परियोजना एवं रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल को और मजबूत करने पर बल दिया गया।समिति के कार्यों को कार्यान्वित करने पर महत्व दिया गया।समिति द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से समिति का संरक्षक कृष्णकांत शर्मा को बनाया गया और मार्गदर्शक मंडल में रंजन सिंह,डॉ प्रेम सागर केसरी को रखा गया। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष विद्यानंद विद्यार्थी ने किया।





