विशेष संवाददाता,रांची। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 61वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया। मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी की निगरानी में भंडारा का प्रसाद मंदिर में ही बनाया गया था।भंडारे में इडली, नारियल चटनी, सूजी, मेवादर हलवा आमरस एवं वेजिटेबल पकौड़ी का प्रसाद निर्मित किया गया था।
संतोष जैन, किरण जैन ने अपने परिवार के साथ भंडारे की सेवा निवेदित की।श्री श्याम मित्र मंडल के पहले महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपमंत्री अनिल नारनौली की अगुवाई में यजमान श्री परिवारों के दर्जनों लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं व गुरुदेव को भंडारे का प्रसाद चढ़ाया। भोग के भजनों का गायन किया गया।मंदिर परिसर में भक्ति श्रद्धा बरस रही थी। जय जयकारों से मंदिर गूंज रहा था। अर्पित किए गए प्रसाद को विशाल भंडारे में मिश्रित करके महाप्रसाद बनाया गया।
यजमान संतोष जैन ने सर्वप्रथम मंदिर के आचार्य को भंडारे का प्रसाद खिलाकर व भेंट प्रदान करके आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से अटा हुआ था व भंडारे का महाप्रसाद प्राप्त करने के लिए हरमू रोड में भक्तों की लंबी लंबी कतारें लग गई थी। संतोष जैन एवं मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने हजारों भक्तों के बीच श्री गणेश जी की जय जयकार के साथ भंडारे का वितरण प्रारंभ किया।
सुरेश सरावगी, विश्वनाथ नारसरिया, संतोष जैन, किरण जैन, विजय जैन, श्रद्धा जैन, विराज जैन, अधिराज जैन, पूर्व सांसद अजय मारू, श्रवण ढानढनिया, प्रदीप राजगढ़िया, गौरव अग्रवाल मोनू, श्याम सुंदर शर्मा, अनिल नारनौली, अनुज मोदी, आशीष डालमिया, मनोहर केडिया, रतन शर्मा, श्यामसुंदर जोशी, राहुल मारू, मनोज खेतावत, रमा सरावगी, प्रकाश अग्रवाल, नरेन्द्र जैन, प्रेम प्रकाश आर्य, गुरदीप सलूजा, विकाश जैन, कमलेश सावा, इंदु मेहता, अभिषेक सराओगी, वेद भूषण जैन, उपेंद्र पांडे, मनीष वर्मा, अरुण बुधिया, बसंत मित्तल, सुरेश जैन, संजय सराफ, आनंद मालपानी, प्रकाश काबरा, रौनक पौदार, पंकज गाड़ोदिया, राजेश चौधरी सहित 70 से ज्यादा कार्यकर्ता भंडारा व्यवस्था में लगे हुए थे।
श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन मंगलवार को
श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में मगंलवार 9 मई को 49वां सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। उपरोक्त सभी जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।





