विशेष संवाददाता
रांची। श्री श्याम मंडल रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फाल्गुन सतरंगी महोत्सव का तीसरे दिन शनिवार को अग्रसेन पथ स्थित श्याम मन्दिर में भव्य समापन हुआ ।
इस अवसर पर रजत सिंहासन पर विराजमान श्री श्याम प्रभु का भव्य एवं नयनाभिराम श्रृंगार किया गया । अहले सुबह से ही श्री श्याम प्रभु का द्वादशी दर्शन के लिए अपार जनसमूह उमड़ पड़ा । सम्पूर्ण दिवस भक्तगण कतारब्रध होकर श्री श्याम प्रभु का दर्शन कर ज्योत में आहुति प्रदान कर रहे थे ।
इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु का प्रिय खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया जो सम्पूर्ण दिवस प्रसाद रूपी मन्दिर प्रारंग से भक्तगण के बीच वितरण किया गया साथ ही सम्पूर्ण दिवस श्री श्याम मन्दिर का परिसर श्याम प्रभु के जयकारों से गूंजता रहा साथ ही भक्तों द्वारा 401 सवामणि का भोग श्याम प्रभु को निवेदित किया गया । रात्रि 10 बजे महाआरती के पश्चात तीन दिवसीय श्री श्याम सतरंगी मोहत्सव का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत , बालकिशन परसरामपुरिया , राकेश सारस्वत , चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , अरुण धनुका , अजय रूंगटा , महेश शर्मा , सुदर्शन चितलंगिया , मनोज सिंघानिया का विशेष सहयोग रहा।





