विशेष संवाददाता





रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के संयुक्त तत्वाधान में बृहस्पतिवार को अभावग्रस्त महिलाओं, पुरुषो एव वृद्ध व्यक्तियों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया।ट्रस्ट के सदस्य निस्वार्थ भाव से गरीबों की सेवा कर अपने जीवन को सार्थक कर रहे हैं।





ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान एवं बिष्णु सोनी हरिजन बस्ती एवं नामकुम लोवाडीह के समाज सेवी सहजीवन राम, विनोद राम,सुमन देवी,शकुन्तला देवी एवं मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से कांटा टोली के हरिजन बस्ती एवं लोवाडीह मे विभिन्न बस्तियों से आये हुए लगभग 103 अभावग्रस्त एवं वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच संस्था के सदस्यों ने कम्बल,मफलर एवं ऊनी मोजा का निशुल्क वितरण किया।







संस्था के सदस्यों के द्वारा लगभग 103 कम्बल मफलर एवं ऊनी मोजा का निशुल्क वितरण किया गया।संस्था द्वारा जरूरतमंदों के बीच 16 नवम्बर से आठ दिसंबर,2022 तक कम्बल 901 पीस मफलर, 901 पीस ऊनी मोजा,901जोड़े का निःशुल्क वितरण किया गया।





श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि)दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान मे आज लगभग 36 वर्षो से किसी भी आपदा के वक्त समय समय पर सेवा के कार्य वृहत रूप से किये जाते रहे है। सेवा के महान कार्य मे संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, नन्द किशोर चौधरी, सज्जन पाडिया,बिष्णु सोनी, मनीष सोनी,विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल, शिवभगवान अग्रवाल,रमेन्द्र पांडेय,धीरज गुप्ता, आलोक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल ने दी।