प्रतिनिधि,गिरिडीह। श्रीमद् भागवत कथा समिति द्वारा स्थानीय झंडा मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा से किया गया।यहां के पुराना जेल परिसर मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुई और कलश के साथ शहर भ्रमण करते हुए उसरी नदी पहुंची।जहां महिलाओं और युवतियों ने पुजारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरने के बाद वापस मंदिर पहुंची। गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा के दौरान लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं कलश यात्रा में जगद्गुरु अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक रामभद्राचार्य के शिष्य उज्जवल शांडिल्य जी महाराज भी शामिल हुए।
मौके पर कथा वाचक उज्जवल जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन बदलता है और हरेक क्षेत्र में सफलता, सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।वहीं आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 7 दिनों तक लगातार शाम 4 बजे से 7 बजे तक भागवत कथा का प्रसारण किया जाएगा।





