प्रतिनिधि, तिसरा।बलियापुर प्रखंड के अलकडीहा पंचायत अंतर्गत एमओ सीपी सेक्टर ए दुर्गा मंदिर के प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा के लिए शुक्रवार भव्य कलश यात्रा कथा वाचक सुरेंद्र हरिदासजी महाराज के देखरेख में अलकडीहा तालाब से जल भर कर गाजे बाजे के साथ प्रवचन स्थल से दर्जनों कुंवारी कन्याओं व महिलाओं द्वारा पंडाल में लाया गया। तुलसी भागवत कलश नगर शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद महाराजजी द्वारा श्रीशुकदेव जन्म व नारद सम्बाद श्रोतागण के बीच सुनाई गई। श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान गंगा यज्ञ में आसपास के महिलाओं पुरुषों द्वारा मन से ध्यान पुर्वक सुनी गई। प्रतिदिन दोपहर के पश्चात प्रवचन सात बजे तक होगी। श्री श्री राधा कृष्ण प्रेम मंदिर लोयाबाद के तत्वाधान में महाराजजी अपनी मुखारबिंद से प्रतिदिन सुनाई जाएगी, जो पुरुष और महिलाए श्रीमद्भागवत का वाक्य सुन लेता है, श्रीहरी विष्णू प्रसन्न होकर उन्हें बैकुण्ठ में शरण देते हैं।कलियुग में जीवों के उद्धार के लिए श्रीमद्भागवत ही एकमात्र उपाय है।





श्रीमद्भागवत कथा छः जनवरी को श्रीकपिल देवहूति संवाद, सात जनवरी को ध्रुव पहलाद चरित्र, आठ जनवरी को वामन चरित्र, कृष्ण जन्म महोत्सव की झांकी निकाली जाएगी।नौ जनवरी को गोवर्धन लीला महोत्सव व छप्पन भोग अर्पण किया जाएगा।दस जनवरी को श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह महोत्सव। ग्यारह जनवरी को भागवत कथा विश्राम, शुकदेवजी की विदाई, फुलों की होली हवन पूर्णाहुति संपन्न होगी।





इस कथा को सफल बनाने उषा पासवान, अमर निषाद, भोला सहनी, आलोक राज, मानिक चंद्र महतो, सौरव पासवान, मथुरा मल्लाह, मुन्नी देव, सुधीर यादव, कमला सहनी, गुड़िया, महावीर कुमार राणा आदि तन - मन - धन से समर्पित दिखे।