प्रतिनिधि,हज़ारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार एवं जिला के मुख्य संयोजक संजीव कुमार बेदिया ने नया एसपी अरविंद कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया और गुलदस्ता देकर साल ओढ़ाकर स्वागत किया।
संजीव कुमार बेदिया ने एसपी को स्वागत करते हुए कहा कि हजारीबाग जिला में करप्शन पर विशेष रूप से ध्यान देने का जरूरत है,क्योंकि दिन प्रतिदिन करप्शन बढ़ते जा रहा है और नशाखोरी पर विशेष ध्यान देने को जरूरत है।कम से कम उम्र वाले बच्चे नशाखोरी कर रहे हैं। उस पर अंकुश लगाने का जरूरत है।
एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा जो भी समस्या है इसका निष्पादन बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूंगा आपकी सेवा के लिए 24 घंटा तैयार रहूंगा। मौके पर उपस्थित केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, नीलकंठ महतो, इजहार अंसारी, रामकिशोर मुर्मू,जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह दर्जनों लोग उपस्थित थे।





