पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि, दुमका। 169वां संताल परगना स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को डीसी चौक से सृष्टि पहाड़ तक लड़कों के लिए और खिजुरिया गुरूजी आवास तक लड़कियों के लिए क्रॉसकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।गोटा भारोत सिदो-कान्हू हूल बैसी,जोहार मानव संसाधन विकास केन्द्र,जिला खेल कूद संघ एवं जिला एथलेटिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर ब्रेंटियस मरांडी,दूसरे पर टोनाई मुर्मू, तीसरे पर सुनिल टुडू, चौथे पर सतीष मुर्मू, पांचवें पर अभिषेक कुमार, छठवें पर सोकोल किस्कू, सातवें पर आशीष हेम्ब्रम,आठवें पर रामचंद्र मुर्मू, नौवें पर सुलेमान हेम्ब्रम और दसवें स्थान पर मुकेश हांसदा रहे।
महिलाओं वर्ग में पहले स्थान पर दीपिका कुमारी,दूसरे पर बिजाली हेम्ब्रम,तीसरे पर संतरी हेम्ब्रम,चौथे पर सुहागिनी हांसदा, पांचवें पर सुमिता सोरेन,छठवें पर प्रिया हेम्ब्रम, सातवें पर अश्वनी मराण्डी, आठवें पर पुष्पलता हांसदा, नौवें पर सुमित्रा मुर्मू और दसवें स्थान पर सोनाली टुडू रहीं।
मास्टर वर्ग (35वर्ष से उपर आयु के लिए)में पहले स्थान पर सतीष चौरसिया, दूसरे पर राजीव रंजन और तीसरे स्थान पर जयराम सिंह रहे। 10बजे पु.में स्कूली छात्र छात्राओं का क्वीज प्रतियोगिता जोहार सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें होली फेथ स्कूल हेट कोरोया के छात्र छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सभी प्रिभागियों को पछाड़ते हुए लगातार तीसरे वर्ष भी पहला स्थान लेकर हैट्रिक बनाया। दूसरे पर ब्राइट हार्ट स्कूल बड़ा ढाका के छात्र छात्राएं और तीसरे स्थान पर जुगीडीह के छात्र छात्रा रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामा विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक डाॅक्टर लुईस मराण्डी उपस्थित रहीं।विशिष्ट अतिथि के रुप में माॅडल कॉलेज दुमका की प्राचार्य प्रोफेसर मेरी मार्ग्रेट टुडू उपस्थित थीं।





