बलिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को सड़क के किनारे पर खड़े होकर देख रहे आठ लोगों को प्राइवेट एंबुलेंस ने शुक्रवार की रात रौद डाला।आनन फानन में लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में एक की मौत हो गई।ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह विरोध करते हुए लखनऊ रोड जाम कर दिया।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खत्म हो सका।कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शुक्रवार की रात पूर्व मंत्री घूरा राम की पुण्यतिथि पर बिरहा का आयोजन किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक रात लगभग 10 बजे कुछ लोग मुख्य सड़क के किनारे पर खड़े होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आंनद ले रहे थे। इसी बीच बलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने आठ लोगों को रौद डाला। इस हादसे में गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव निवासी 21 वर्षीय राजा भारती, 18 वर्षीय मनीष, 18 वर्षीय सीताराम चौहान, अंदौर निवासी पहाड़पुर का 35 वर्षीय सफाई कर्मी देवेंद्र यादव, 17 वर्षीय अनीश यादव, 37 वर्षीय पहाड़पुर निवासी हृदयानंद यादव।कई अन्य घायल हो गए।घायलों को पीएचसी चिलकहर पहुंचाया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुंचने के बाद राजा भारती की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनीष को डॉक्टरों ने वाराणसी भेज दिया। घटना के बाद बलिया की ओर भाग रही एंबुलेंस का पीछा करते हुए ग्रामीणों ने फेफना रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सड़क किनारे खड़े आठ लोगों को एंबुलेंस ने रौंदा,इलाज के दौरान एक की मौत
सड़क किनारे खड़े आठ लोगों को एंबुलेंस ने रौंदा,इलाज के दौरान एक की मौत <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

