सड़क दुर्घटना में मृतिका लीला देवी के परिवार को विधिक सहायता देगा डालसा





आवश्यक कारवाई के पश्चात निशुल्क अधिवक्ता उपल्ब्ध कराया





पश्चिमी सिंहभूम।जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में मृतिका लीला देवी के परिजनों को विधिक सहायता प्रदान किए जाने की प्रक्रिया सचिव राजीव कुमार सिंह की देख रेख में संपन्न की गई।





प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों बाज़ार हाट से सब्जी बिक्री कर घर लौटने के क्रम में लीला देवी को भारी वाहन ने ठोकर मार दी थी,जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी।मृतिका के परिजनों को एमएसीटी (मोटर दुर्घटना क्लेम अधिकरण) कानून के अंतर्गत सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया आरंभ की गई।प्राधिकार के द्वारा पीड़ित परिवार को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करा दिया गया है।





ज्ञात हो कि मोटर वाहन दुर्घटना के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक सहायता प्रदान की जाती है।ऐसे मामलों में त्वरित करवाई की जाती है।आगामी माह 8 जून को विशेष लोक अदालत के जरिए एमएसीटी से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाना है।उन्होंने आम लोगों से अवसर का लाभ उठाने की अपील की।