प्रतिनिधि,रांची।सत्य कुछ समय के लिए परेशान जरूर होता है,लेकिन पराजित नहीं होता।सत्य की हमेशा जीत होती है। उक्त बातें कांग्रेस नेत्री यशस्विनी सहाय ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहत दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कही।
यशस्विनी सहाय ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर भाजपा ने झूठे और बेबुनियाद आरोपों के तहत जेल भिजवाया।श्री सोरेन को हाई कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई।इसके बाद ईडी ने हाई कोर्ट के उक्त आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी,जिसे सुप्रीम कोर्ट के विद्वान न्यायाधीशों की खंडपीठ ने खारिज कर दिया।
यशस्विनी सहाय ने कहा कि सत्य की राह पर चलने वाले को देर सवेर न्याय मिलता ही है। यशस्विनी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड के विकास को गति दी जा रही है। राज्य की जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबरा गए हैं। यशस्विनी ने कहा कि जनता यह भलीभांति जानती है कि श्री सोरेन के विरुद्ध लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।इस मामले में समय आने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, जो राज्य की जनता देखेगी।





