पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। रोटरी कपल के सौजन्य से सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में गुरुवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया गया।
कपल्स के अध्यक्ष वैभव शाहाबादी ने कहा कि रक्तदान महादान है।साथ में जिले वासियों से निवेदन किया कि थैलीसीमिया रोग से ग्रसित लोगों के मदद के लिए बड़ चढ़कर रक्तदान करने की आवश्यकता है।
प्रोजेक्ट चेयरमैन सतदीप सिंह ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता। शिविर में शामिल होकर रक्तदान करें ताकि जन-जन में रक्तदान के संदेश का संचार हो सके। ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहने पर मरीजों को जहां-तहां नहीं भटकना पड़ेगा। कहा गया कि स्वास्थ्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
मौके पर और रोटरी कपल्स के अन्य सदस्यों में मनी सलूजा,सिद्धार्थ गौरिसरीया,तरणजीत सलूजा,जोरावर सलूजा,गुरविंदर सलूजा, सिद्धार्थ जैन,नम्रता शाहाबादी,रमनपृत,अंशुल तुलसियान आदि मौजूद थे।





