प्रतिनिधि,चतरा। सदर अस्पताल में सोमवार को पांच महिला चिकित्सकों ने सिविल सर्जन च़तरा के समक्ष योगदान दिया । महिला चिकित्सकों में डॉक्टर जेनरल फिजिशियन पूजा डे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिवानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा, डॉ अमृत सहाय मूर्चक, पैथोलॉजी डॉ त्रिपाठी का नाम शामिल है।





ज्ञात हो कि चतरा जिले में बहुत लंबे समय से महिला चिकित्सकों की घोर कमी थी। महिला चिकित्सकों के योगदान से च़तरा क्षेत्र के आम जनता में अपार हर्ष है। खासकर महिलाओं के इलाज में काफी सुविधा होगी।