प्रतिनिधि,हज़ारीबाग। गुरुवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विधायक सेवा कार्यालय परिसर में दारू प्रखंड के दो जरूरतमंद शोकाकुल परिवार को नमो श्राद्ध राशन किट उपलब्ध कराया।





विधायक मनीष जायसवाल ने दारू प्रखंड के इरगा पंचायत के ग्राम बड़वार निवासी स्व.विनोद यादव और स्व.पप्पू यादव के परिजनों को यह किट सौंपा,जिसमें लगभग 150 लोगों के लिए कच्चा राशन सामग्री उपलब्ध है। ज्ञात हो की विधायक मनीष जायसवाल समाज के ऐसे जरूरतमंद परिवार के लिए नमो श्राद्ध राशन के उपलब्ध करा रहे हैं जो जरूरतमंद हैं ।





मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंद परिवार के दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ उनके प्रति मेरे तरफ से एक गिलहरी प्रयास का सहयोग के माध्यम से श्रद्धांजलि दिया जाता है,जिससे हमें आत्मिक शांति मिलती है।





मौके पर विशेष रुप से भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, दारू विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, अनिल शुक्ला सहित दारू क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहें ।