वाराणसी।समाजवादी पार्टी से चार बार विधायक व मंत्री रहे वीरेंद्र सिंह की संदिग्ध हालत में लाइसेंसी पिस्टल गायब हो गयी है।पूर्व मंत्री ने इस मामले में कैंट थाने में तहरीर दी है।तहरीर मिलने के बाद कैंट पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह 15 जुलाई को सपा के तहसील पर धरने में भाग लेने के लिए सदर तहसील पहुंचे थे।पूर्व मंत्री ने तहरीर में लिखा है कि धरने में शामिल होने के पहले अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर दूर खड़ी अपनी फार्च्यूनर गाड़ी के डैशबोर्ड में रख दी थी।

वीरेंद्र सिंह के अनुसार वापस पहुँचने पर जब डैशबोर्ड खोला तो पिस्टल गायब हो चुकी थी। पूरी गाड़ी में पिस्टल को ढूंढ़ा गया पर नहीं मिली तो कैंट थाने पर लिखित सूचना दी गयी है।