प्रतिनिधि,दुमका।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में वर्ष 2022 में चयनित समाज विज्ञान के शोधर्थीयों का पीएचडी कोर्स वर्क क्लास कार्डिनेटर डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा के द्वारा सफलतापूर्वक संपादित किया जा रहा है।उल्लेखनीय बात है कि पीएचडी कोर्स के तहत देय लघु शोध कार्य के प्रति शोधार्थीयों का उत्साह देखने को बनता है,जिसका प्रमाण विद्यार्थियों द्वारा प्रदत्त शोध कार्यों को समूह में सेमी संरचित प्रश्नों को पूरा करने के लिए उत्साहित दिखते है। साथ ही शोध कार्यों को मौलिक, वस्तुनिष्ठ व विश्वसनीय बनाने के लिए नित्य विश्वविद्यालय आकर डेटा संबंधित उत्तरदाता से मिलकर उनका साक्षत्कार कर आवश्यक जानकारियाँ प्राप्त कर रहे है। लघु शोध आकड़े इकट्ठे कर रहे है।इस बीच आकड़े़ एकत्रित करने में जो कुछ भी दिक्कतें आ रही है, उनका शोधार्धियों ने रिसर्च निदेशक सह कॉर्डिनेटर डॉ विनोद कुमार शर्मा से मिलकर समाधान माँगा जिसे सरलता से शोध चुनौतियों से पार उतरने का मार्ग प्रशस्त किया तथा आगे की शोध रणनीति को भी साझा किया।कॉर्डिनेटर के द्वारा प्रीपेयर ए सोसिओ- एडुकेशनल डेमोग्राफिक प्रोफाइल ऑफ टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ़ ऑफ एस के एम यू , दुमका विषय पर लघु शोध कार्य करने को दिया गया जिसे कुल आठ शोधार्धियों के एक समूह इस कार्य को सफलता पूर्वक निभा रहे है। ये रिसर्च स्कोलर दीपक कुमार, संदीप कुमार शर्मा, एमन मुर्मू, दिव्या रानी, रोजी बैक, ध्रुव ज्योति घोष, दुर्गा साह व अनामिका हेम्ब्रं है।





ध्यातव्य है कि कुलपति प्रो (डॉ) सोनाझरिया मिंज के कुशल नेतृत्व व दिशानिर्देश पर यह कोर्स विधार्थियो को बहुत ही लाभदायक सिद्ध हो रहा है। इस कोर्स वर्क क्लास में राजनीतिक शास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र व वाणीज्य के छात्रों की सक्रिय सहभागिता प्रशंसनीय जान पड़ती है।