सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरों में आये छात्र छात्राओं को ऑन स्पॉट साइकिल क्रय की राशि प्रदान की गई
अभिवावक डीबीटी से प्राप्त राशि से जल्द से जल्द साइकिल क्रय करें
पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। जिले में झारखंड सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत्त छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सपने साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।स्कूली बच्चों को उनके घर एवं विद्यालय के बीच दूरी कम हो और सुगमता के साथ कम समय में वे स्कूल पहुंच जाएं इसके लिए राज्य सरकार उन्हें साइकिल दे रही है।बगैर बिचौलिये के स्वयं वे साइकिल खरीद सकें इसके लिए डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में ही राशि दी जा रही है।
इसी क्रम में चतरा जिले के छात्र छात्राओं को भी गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 8095 लोगों को राशि दी गयी, 2021-22 में 9130 छात्र छात्राओं को राशि भुगतान बैंकों के स्तर से प्रक्रियाधीन है।वहीं 2022-23 में 13828 लोगों साइकिल खरीदने के लिए राशि दी जा रही है।
वर्तमान में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरों में आये छात्र छात्राओं को ऑन स्पॉट साइकिल क्रय की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है।जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक चतरा ने सभी अभिवावकों और प्रधानाचार्यों को संयुक्त रूप से पत्र जारी कर निर्देश जारी किया है कि वे जल्द से जल्द दी गयी राशि से साइकिल क्रय करें।





