प्रतिनिधि,बालूमाथ(लातेहार)। बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत बालूमाथ पंचायत में निर्धारित कार्यक्रम के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम,विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, जिला अपर समाहर्ता सह उपविकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर आए अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि विधायक बैद्यनाथ राम को गुलदस्ता भेंट कर अधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया।





कार्यक्रम में सभी विभाग का स्टाल लगाए गए थें,जिसमें ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने आवेदन दिए। मौके पर विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सरकार आपके द्वारा आई है आप अपनी समस्या को बता कर निदान कराएं।राज्य सरकार सभी वर्ग के गरीब, किसान,मजदूर,व्यवसाई के साथ है।सभी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं बनाई गई है।जिसका भरपूर लाभ आमजन उठाएं।





मौके पर जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी, जिला अपर समाहर्ता बीडीओ सोमा उरांव,सीओ तृप्ति विजया कुजूर,झामुमो जिला संयुक्त सचिव मोहम्मद इमरान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नागदेव उरांव,बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा, झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान, कांग्रेस नेता मो० जुबैर, सुदामा प्रसाद,दीपक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और ग्रामीणों से योजना से जुड़ने की अपील की।मौके पर दर्जनों लोगों को त्वरित योजना से लाभान्वित किया गया।शिविर में दो सौ आवेदन प्राप्त किए गए। मौजूद लोगों को अबुवा आवास, ऋण माफी,पेंशन योजना,जॉबकार्ड,राशन कार्ड जैसे योजनाओं से त्वरित लाभ ग्रामीणों को पहुंचाया गया।इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।