प्रतिनिधि,बलियापुर। बाघमारा पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद उषा देवी, डीसीएलआर सतीश चंद्रा,BDO राम प्रवेश कुमार, मुखिया कल्पना गोराई, 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।





शिविर में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे और आवेदन 1998 में ऑन द स्पॉट 1024 आवेदन का निष्पादन किया गया। आवेदन में अबुआ आवास 724, मनरेगा जॉबकार्ड, 58 आयुष्मान कार्ड 31, सावित्री बाई फुले किशोरी योजना 24, मातृ योजना, सर्वजन पेंशन 8 योजना, धोती साड़ी 100 स्वयं सहायता समूह आईडी वितरण 890 समूह कोआम का पौधा कंबल 14 आपूर्ति विभाग, पशुधन योजना 42 , कृषि कुप 4 आधार कार्ड संशोधन 102 आदि के स्टॉल दिए गए। इस स्टालों में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी तथा आवेदन लेकर प्राप्त आवेदनों को निष्पादित किया जा रहा था।





कार्यक्रम एलआरडीसी सतीश चंद्रा ने उपस्थित सभी लोगों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सकता है।





मौके पर कल्पना कुमारी बीईईओ रीना कुमारी, एमओ मदन सिंह, सीएचसी प्रभारी डा राहुल कुमार, सीआई नेहा सिंह, कृषि पदाधिकारी अजय पासवान, पंचायती राज पदाधिकारी मो. आलम, थाना से संजीत गोराई आदि उपस्थित थे।