पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड-छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय शंकर नायक ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के समीप देवथान पड़हा जतरा स्थल, खोखमा टोली स्थित सरना स्थल के चबूतरा तोड़े जाने की घटना की निंदा की है।





विजय शंकर नायक ने कहा कि स्टेट हैंगर से लगे सरना समाज का चबूतरा को रांची एसडीओ के आदेश वो भी बिना नोटिस दिए कैसे बुलडोज़र चलाकर तोड़ दिया गया,जो घोर निंदा का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से रांची एसडीओ पर कार्रवाई करने की मांग की है।





विजय शंकर नायक ने कहा कि सरना स्थल को सुंदरीकरण कर पुनर्निर्माण नहीं किया जाता है तो इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।बिना आधिकारिक सूचना दिए किसी भी धार्मिक स्थल को तोड़ना अनुचित है।तोड़ने से पहले गांव वालों को सूचना दी जानी चाहिए थी, लेकिन एसडीओ ने बिना सूचना दिए ही धार्मिक स्थल को तोड़ने का काम किया।