प्रतिनिधि,रजरप्पा। सोमवार को रजरप्पा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता रजरप्पा थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से चितरपुर सीओ विजया तृप्ति कुजूर, दुलमी सीओ सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवक बैठक में उपस्थित थे।शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष पूजा समिति,समाज सेवकों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा क्षेत्र से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। विदित हो कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरस्वती पूजा है।
बैठक के दरम्यान स्पष्ट निर्देश दिया कि कहीं भी किसी के द्वारा डीजे पर अश्लील गाना नहीं बजाया जाएगा। अगर कहीं से किसी प्रकार की संदिग्धता नजर आए तो प्रशासन को तत्काल सूचित करें प्रशासन से सहायता लें और प्रशासन को सहायता दें साथ ही, सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। बैठक में दर्जनों जनप्रतिनिधि व समाज सेवक उपस्थित रहे।
सरस्वती पूजा के अवसर पर डीजे पर सख्ती रहेगी।सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ही डीजे बजा पाएंगे। इसके अलावे डीजे पर अश्लील और राजनैतिक पार्टी के गानों पर पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध।





