प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज थाना एवं वशिष्ठ नगर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मिथलेश कुमार ने किया। मंच का संचालन हंटरगंज थाना के थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी एवं जोरी थाना में थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने किया।
बैठक में निर्देश दिया गया की शान्ति बनाए रखने में घरों के गार्जियन की महती भूमिका होती है।इस लिए मूर्ति विसर्जन की जिम्मेवारी समाज के प्रबुद्ध लोग एवं ग्राम के बड़े लोगों पर होगी।साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सरकार के गाइड लाइन के अनुसार पर्व मनाया जाय। किसी भी परिस्थित में रूट लाइन न बदला जाय।अगर कोई व्यवधान उत्पन्न हुआ तो उसकी जावाबदेही पूजा समिति के लोगों पर होगी।कहा गया कि डीजे पूर्ण रूपेण बंद रहेगा। पूजा पंडाल में किसी भी तरह का अश्लील गाना न बजाया जाए। ऐसे किसी भी बातों से परहेज करें जिस से किसी की भावना आहत हो।यह भी कहा गया है की ससमय मूर्ति का विसर्जन किया जाय।
बैठक में मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडे,एसआई अनन्त साह,कृष्ण कुमार,शिव जी प्रसाद, ददन दुबे,जिला परिषद सदस्य सुरेश पासवान,प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष वकील खां,हंटरगंज मुखिया संघ के अध्यक्ष सह राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव,डुमरी कला पंचायत के मुखिया पति समरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह,नावाडीह पनारी मुखिया मदन चौधरी,उरैली के संजय सिंह,पांडेपुरा खुर्द की रेणु देवी,नावाडीह की बसंती पन्ना,तरवागड़ा मुखिया पति दिलीप कुमार दास, जबड़ा के चैतु यादव,खूंटी केवाल खुर्द के बृज किशोर सिंह, तिलहेत के राम सेवक यादव, डाहा से रूपन यादव,इदरीस अंसारी,अकबर अली,उमेश पांडे के अतिरिक्त क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित थे।





