प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सरायकेला खरसावां जिला के काशी साहू महाविद्यालय के मल्टीपरपज सभागार में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन आज शनिवार 4 मार्च को किया जाएगा। वहीं ऑटोमोटिव स्किल डेवलपमेंट कॉउन्सिल के तत्वावधान में इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर के 10 से अधिक नियोजक 4500 से अधिक रिक्तियों के साथ योग्य उम्मीदवारों को रोजगार देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
रोजगार मेले में टाटा मोटर्स जमशेदपुर, जेबीएम फरीदाबाद, अमास मानेसर, एएसएल मोटर्स जमशेदपुर, रेडिएंट एप्लायंसेज हैदराबाद, प्रेरणा भिवाड़ी, मिनरवा गुरुग्राम, महिंद्रा डीलर्स जमशेदपुर, फॉर्स मोटर्स चौनल पार्टनर्स जमशेदपुर, युवाशक्ति (पुणे, नासिक, जमशेदपुर), क्लींकार्स जमशेदपुर द्वारा दसवीं, इंटर, बीटेक, आईटीआई एवं डिप्लोमा की योग्यता रखने वाले बेरोजगार व अनुभवी उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को बायोडाटा, पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। जबकि जिला प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी योग्य युवक युवतियों से उक्त रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार प्राप्त करने की अपील भी की है। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।





