प्रतिनिधि, बगोदर। बगोदर प्रखंड अंतर्गत अडवारा संकुल के तुकतुको गांव के सहायक अध्यापक सरयू प्रसाद शनिवार को सेवानिवृत्त हुए और विद्यालय परिवार एवं सहायक अध्यापक संघ अडवारा संकुल की ओर से विदाई समारोह आयोजन कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गई,जिसमें सर्वप्रथम छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं उपस्थित शिक्षकों ने उनके अध्यापन की शैली के साथ-साथ उनके विचारों को उपस्थित लोगों के समक्ष प्रकट किया और उनसे जुड़ी वाक्य को भी वक्ताओं ने साझा किया और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लगभग 20 वर्ष से विद्यालय में सेवा दिया हूं।हालांकि राज्य सरकार हमारी कुछ मांगों को मान लेती तो आज मैं खाली हाथ सेवानिवृत्त नहीं होता।
विदाई समारोह के बाद स्कूल प्रांगण से लेकर गाजे-बाजे के साथ उनके आवास तक सभी छात्र छात्राएं एवं स्कूल के अध्यापक पहुंचे और विदाई दी। इस मौके पर तुकतुको विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, निरंजन वर्णवाल, सतीश कुमार, अनिल कुमार, श्रीकांत विकास,रंजना कुमारी, रूबी कुमारी, अडवारा मुखिया प्रतिनिधि धानेश्वर मरांडी, सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर प्रसाद, दयानंद सिंह, केदार महतो, कुंदन, दिनेश पासवान कौशल प्रसाद मदन कुमार सहदेव टुडु मुन्ना लाल मोदी भुवनेश्वर महतो प्रदीप कु मंडल रामदेव महतो सहित काफी लोग उपस्थित थे।





