प्रतिनिधि, बरकट्ठा। कोडरमा लोकसभा सांसद सह केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक अमित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में तीन योजनाओं का शिलान्यास किया गया,जिसमें बरवां से तुइयो भाया मासीपिड़ी सड़क निर्माण कार्य, किमानिया से पचफेड़ी चौक भाया बसरिया तक सड़क निर्माण कार्य और जीटी रोड NH 2 से गंगटीयाही तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद व विधायक अमित कुमार यादव का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। तत्पश्चात योजनाओ का विधिवत शिलान्यास किया गया।मौके पर जिप सदस्य कुमकुम देवी,प्रमुख रेणु देवी,उपप्रमुख सुरजी देवी,पंंसस सरीता देवी, सांसद प्रतिनिधि केदार साव,सुशील पांडेय, सुनील मेहता,रघुवीर प्रसाद,मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद,टुकलाल नायक,टिंकु प्रसाद,अनिल आजाद,छोटेलाल मेहता,बालेश्वर ठाकुर,इन्द्रदेव यादव,राजकुमार प्रसाद,दिनेश प्रसाद,अनुप कुमार,दिलीप कुमार,संवेदक संतोष मंडल,जुमन मंडल, उमेश यादव, प्रदीप प्रसाद,रीतलाल प्रसाद,खलील अंसारी,समन ठाकुर,शंकर ठाकुर समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।





