संवाददाता,सिंदरी। सीटू से संबद्ध ठेका मजदूर यूनियन सिंदरी के कार्यकारी अध्यक्ष विकास कुमार ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि धनबाद के सांसद ने सिंदरी में हर्ल के सामने बीएमएस की सभा में संबोधित करते हुए कहा कि उनका फोन रिकार्ड किया जाता है और कंपनी के अधिकारी उनकी सुनते नहीं है। धनबाद के सांसद इस गंभीर बात को बहुत हल्के में ले रहे हैं। एक ओर कहते है कि हर्ल प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है और दूसरी ओर प्रोजेक्ट में काफी मनमाने तरीके से अधिकारी कार्य करते हैं एवं आम मजदूरों का शोषण करते हैं। क्या सांसद ने कभी लोकसभा में इस गंभीर बात को रखा।सांसद श्री सिंह ने कभी इस सवाल को नहीं रखा और यदि उनका फोन कोई भी रिकॉर्ड करता है तो इस खतरनाक कदम पर कार्रवाई किया जाना चाहिए था। सांसद का यह कथन पूरी तरह से हास्यास्पद है। प्रधानमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में सांसद की ऐसी दशा। उनकी किस लाचारी को दर्शाती है यह सवाल सिंदरी के आम जन में घूम रही है।





