प्रतिनिधि,बड़कागांव। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम सांढ़ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित किया गया।इसकी अध्यक्षता मुखिया सुलेखा कुमारी व संचालन पूर्व मुखिया भिखन महतो एंव आशीष पासवान ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अंबा प्रसाद, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, प्रमुख फुलवा देवी, उप प्रमुख वचनदेव कुमार एवं बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ बालेश्वर राम, मुखिया सुलेखा कुमारी ,पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद उपस्थित अतिथियों को मुखिया द्वारा बुके व माला पहनकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का निरीक्षण स्टॉल बाय स्टोल विधायक अम्बा प्रसाद ने किया,जिसमें अबुवा आवास , जन वितरण प्रणाली में धोती साड़ी, नया राशनकार्ड, दाखिल खारिज , जाति आवासीय, आय प्रमाण पत्र , बाल विकास परियोजना के तहत सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना,जेएसपीएल के तहत जीवन बीमा,कृषि विभाग की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड, इलाज व मुफ्त दवा का वितरण, श्रमिक कार्ड ,पशुधन विकास योजना ,सार्वजनिक पेंशन योजना, खाद्य पूर्ति विभाग, कम्बल वितरण ,मनरेगा ,बाल विकास विभाग, बिजली विभाग ,पशुपालन कल्याण विभाग ,जन्म मृत्यु निबंध गैस वितरण सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल का निरीक्षण करते हुए विधायक अम्बा प्रसाद ने जानकारी लिया। शिविर में कुल 739 आवेदन आये,307 आवेदन ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया तथा 432 आवेदन विभाग को आगे के कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया।
मौके पर विधायक अंबा प्रसाद, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, प्रमुख फुलवा देवी,उप प्रमुख वचन देव कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ,मुखिया सुलेखा कुमारी, पूर्व मुखिया भीखन महतो,पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, उप मुखिया हेवंती देवी, कृषि पदाधिकारी रवि रंजन ,कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज ,बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा प्रबंधक रामचंद्र सोरेन, बीपीओ हीरो महतो ,अरुण पासवान, प्रखंड समन्वयक आशीष पासवान, प्रधानमंत्री आवास के कोर्डिनेटर विकास कुमार, सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।





