प्रतिनिधि,जमशेदपुर। साकची स्थित काशीडीह हाईस्कूल में सोमवार को नो बैगस डे का कार्यक्रम कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हंसते खिलखिलाते बच्चों के साथ कुछ क्रियात्मक कार्य से की गई। इस दौरान बच्चों को कई तरह के गणित से जुडे़ कौशल भी सिखाए गए। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए फन गेम्स, सॉन्ग, डांस, आर्ट एंड ग्राफ और पजल की व्यवस्था भी की गई थी। वहीं कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को दो समूह में बांटकर अलग-अलग एक्टिविटी कराया गया, जिसके तहत कक्षा 1 से 2 तक के विद्यार्थियों ने फन गेम्स, सॉन्ग, डांस, आर्ट एंड ग्राफ और पजल बनाया गया।
इसी तरह कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को सिनेमा चलचित्र दिखाने के अलावा क्विज, रोल प्ले, आर्ट एंड ग्राफ के साथ साथ फन गेम कराया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने आनंद के साथ क्रियात्मक कार्य भी किया। साथ ही गणित के महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त किए।
विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर रीता मिश्रा की अगुवाई में गणित विभाग के मुख्य इंचार्ज शिक्षक मारियो, शिक्षिका रूपोश्री के अलावा नीता सिन्हा, शुबरा, विनिता और ज्योति ने अपनी-अपनी भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक फ्रांसिस जोसेफ, सह प्रधानाध्यापक राकेश पांडे, संयोजिका रीता मिश्रा समेत अन्य भी उपस्थित थे।





