पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। सारथी सहायता संगठन के दो सारथी सदस्य जिनका फरवरी 2024 में वाहन दुर्घटना से मृत्यु हो गई थी।सारथी सहायता संगठन की ओर से दोनो के आश्रितों को गुरुवार को संगठन कार्यालय हरी मार्केट चौपारण में मृतक सारथी स्व बालेश्वर शर्मा हथगड़ा बरही हजारीबाग निवासी की पत्नी शांति देवी को 8 लाख 95 हजार और सारथी स्व बिरजू प्रसाद वर्मा कोडरमा तिलैया निवासी की पत्नी गुरिया देवी को समर्पित किया।
इसमें मुख रूप से संगठन के अध्यक्ष गौतम सिंह,कोर कमेटी सदस्य इंद्रदेव सिंह,मृत्युंजय सिंह,नगीना सिंह,सदस्य अमरजीत सिंह,अनुज कुमार सिंह,संजीत कुमार राणा,अजीत कुमार सिंह,अमित कुमार सिंह,परोपकार सिंह,पंकज कुमार शर्मा, रामप्रवेश सिंह,दिलीप कुमार सिंह,मिथलेश,निलेश कुमार,सौरव कुमार,मनोज कुमार सिंह और सैकड़ों की संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद थे।





