प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में सावन के तीसरे सोमवारी पर जलाभिषेक को उमड़ी भक्तों की भीड़।सोमवारी के मौके पर अहले शुबह से ही शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने की भीड़ उमड़ने लगी।दो बजे रात से ही विभिन्न गांवों से भक्तों ने डीजे साउण्ड के साथ नाचते गाते शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। तत्पश्चात जल लेकर पुनः गांव के शिवालय में जलाभिषेक किया।
सावन के तीसरे सोमवारी के मौके पर प्रखण्ड के अन्य शिवालयों में भी बाबा भोले का जलाभिषेक किया गया। मालूम हो की शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में एक ही बार जलाभिषेक करने से शहस्त्र शिवलिंग पर जलाभिषेक होता है, जो विश्व में दुर्लभ है और विख्यात भी है।इसी कारण दूर दराज से श्रद्धालु अब कांवर लेकर शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते है । इधर सावन के मौके पर मंदिर परिसर में विधि व्यवस्था के लिए समिति के सभी सदस्य मुस्तैद थे।





