साहसिक शिविर में शामिल होना गर्व की बात है:डॉ.अजीत कुमार सिन्हा
एनएसएस के स्वयंसेवकों को मिला प्रमाण पत्र
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेलकूद मंत्रालय द्वारा एनएसएस के सक्रिय स्वयंसेवकों के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय साहसिक शिविर का आयोजन किया जाता है। वर्ष2023 में हिमाचल प्रदेश के नारकंडा स्थित अटल बिहारी बाजपेयी मोउंटेनिंग संस्थान में आयोजित किया गया था,जिसमें झारखंड राज्य से कुल 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था,जिनका प्रमाण पत्र डाक सेवा द्वारा 12 जून2024 को प्राप्त हुआ।
साहसिक शिविर में शामिल झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की एवं कुलपति के हाथों प्रमाण पत्र प्राप्त किए।
इस अवसर पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि साहसिक शिविर में शामिल होना गर्व की बात है एवं इसमें भाग लेने वाले युवाओं में निडरता का भाव विकसित होता है।उन्होंने कहा कि साहसिक शिविर का अनुभव अपने मित्रों के बीच अवश्य बताना चाहिए, जिससे उनके अंदर भी एनएसएस में कार्य करने का जज्बा दिखेगा। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कुलपति ने उनसे वार्ता की एवं शिविर के बारे में जानकारी प्राप्त की।
शिविर में शामिल स्वयंसेवकों की सूची
रांची विश्वविद्यालय।तनिष्क मिश्रा, हर्ष आनंद, रोशनी परवीन, शहंशाह।
कोल्हान विश्वविद्यालय।लक्ष्मण गोराई, पल्लवी डे।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग।संतोषी कुमारी, राजा कुमार।
एसकेएमयू, दुमका।रेखा कुमारी।
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय।मुनिता कुमारी, प्रियांशु कुमार।
वाईबीएन विश्वविद्यालय।कुणाल कुमार, सिम्मी कुमारी।
दल का नेतृत्व साहिबगंज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने किया।
शिष्टाचार मुलाकात के कार्यक्रम में आरयूकेडीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, कुलसचिव डॉ बिनोद नारायण, कुलानुशासक डॉ. एमसी मेहता,परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा,समन्वयक आईक्विएसी डॉ बीके सिन्हा ,वित्त पदाधिकारी डॉ प्रीतम कुमार, सीसीडीसी डॉ पीके झा, ऑडिटर अजय प्रकाश एवं एनएसएस के राज्य पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार उपस्थित रहे।





