प्रतिनिधि,सिंदरी।जिले में धनतेरस एवं दीपावली के दिन सैकड़ों प्रतिष्ठानों, दुकानों, ऑफिस का उद्घाटन हुआ। सिंदरी में भी सिंह ट्रैवेल्स की ऑफिस का उद्घाटन सहरपुरा बाजार के ह्रदय शिव मंदिर प्रांगण के सामने मिलन मोड़ के पास हुआ।
निदेशक रजुल सिंह ने बताया कि ट्रेवल्स एजेंसी का कार्य पिछले कई वर्षो से चल रहा था,मगर अब इससे सम्बंधित ऑफिस की आवश्यकता इसलिए हुई क्योंकि काम बढ़ रहा था एवं लोगों को मिलने में दिक्कतें आ रही थी।
श्री सिंह ने बताया कि उनका कार्य को उनके बड़े पुत्र अंकित कुमार सिंह एवं नीरज सिंह दोनों पुत्र आगे बढ़ा रहे हैं।
अंकित सिंह ने बताया कि कार्य को आगे बाढ़ने एवं ब्यवसायिक रूप देने के लिए ऑफिस का होना बहुत जरुरी था।





