प्रतिनिधि,जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिग समेत पांच को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बारीडीह भूषण कॉलोनी निवासी विश्वजीत गोराई और रोहित गोराई उर्फ भोला शामिल है।
मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजित कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को रूपेश कुमार मुखी की बाइक बारीडीह मर्सी अस्पताल के पास से चोरी हो गई थी। मामले में घाटशिला पुलिस ने दो लोगों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि पूछताछ में विश्वजीत का नाम सामने आया था। पुलिस ने विश्वजीत को गिरफ्तार किया तो उसके पास से चोरी की दो बाइक भी पुलिस ने बरामद की। जहां से पुलिस ने एक और बाइक बरामद किया है और जो 3 मार्च की देर रात्रि चोरी हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को पकड़ा है। साथ ही दूसरी ओर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ शशिकांत कुमार सिंह उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। वहीं तलाशी लेने के क्रम में पुलिस ने उसके पास से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है। उसकी पल्सर बाइक को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। फिलहाल नाबालिग को रिमांड होम समेत अन्य को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वार्ता के दौरान एसआई नितेश कुमार ठाकुर समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।





