पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।सोमवार को आमड़ापाड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड के 10 पंचायत के 121 गांव के सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के सदस्य के लिए क्लब के निबंधन कराने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में उपस्थित जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा निबंधन के लिए आवश्यक कागजात के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही पीपीटी के माध्यम से निबंधन प्रक्रिया के बारे में सदस्यों को जानकारी दी गई और उन्हें जल्द से जल्द निबंधन करने हेतु प्रेरित किया गया। क्लब के सभी खिलाड़ियों ने बारीकी से जानकारी हासिल की।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी, एसएमपीओ पवन कुमार,बीपीआरओ और पंचायत सचिव सहित अन्य उपस्थित थे।





