प्रतिनिधि,सिमरिया(चतरा)। अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य चौक पर लगे विधायक मद से स्ट्रीट लाइट इन दिनों महीनों से बीमार चल रहा है। जबकि छह लगी लाइट में एक जलने को लाचार है।
बता दें कि कुछ दिनों पूर्व कोरोना बिमारी से झूझ रहे उक्त स्ट्रीट लाइट को सिमरिया विधान सभा विधायक किसुन दास द्वारा बेहतर इलाज कर सभी छह लाइटों को जलाया गया था। परन्तु कुछ हीं दिनों बाद उक्त स्ट्रीट में लगे छह लाइट में पांच बीमारी से झूझ रहा है। छह में से केवल एक लाइट अकेला जलने से मजबूर दिख रहा है। जिससे सिमरिया चौक पुनः अंधेरे में कायम हो गया है। वहीं एनटीपीसी द्वारा लगाया गया सोलर लाइट की भी स्थिति नाजुक है। वर्षो से आंख मिचौली बिमारी से ग्रसित है। जबकि एनटीपीसी द्वारा लगाया गया सोलर लाइट में भी चार लाइट लगी है।जहां तीन की किडनी बिमारी के कारण जलना बंद कर दिया है। वहीं एक मजबूरी में किसी तरह रात्रि में उपस्थिति होने का दावा कर रहा है। वैसे में चौक दुकानदारों एवं चौक की खूबसूरती में चन्द्रग्रहण सा लग गया है। चौक दुकानदारों ने कहा कि विधायक किसुन दास से आग्रह करुंगा कि चौक पर दोनों लाइटों को अविलंब इलाज कर स्वस्थ किया जाय।





