प्रतिनिधि,चतरा। ज़िला यक्ष्मा केन्द्र में सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में टीबी रोग की समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में प्रीजंपटीव टेस्ट बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिले को टीबी के क्षेत्र में प्रथम पायदान में पहुंचाने में सभी के सहयोग करने का निर्देश दिया गया।भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टीबी मुक्त करने हेतु जिला में चल रहे कार्य की समीक्षा की गई।साथ ही कहा गया कि बलगम जांच सुनिश्चित किया जाए। रेगुलर फॉलो अप करने एवं 100% निक्षय पोषण योजना देने का निर्देश दिया गया।
बैठक में डॉ कुमार उत्तम, विक्रान्त कुमार, रोहित कुमार चौरसिया, अनुशंकर गुप्ता एवं अन्य यक्ष्माकर्मी मौजूद थे।





