प्रतिनिधि,हंटरगंज (चतरा)। थाना क्षेत्र के अतिउग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के तिलहेत पंचायत अंतगर्त कोलवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत घरेलु उपयोग सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया।इसका आयोजन सीआरपीएफ सी 190 वीं के कमाण्डेंट मनोज कुमार के निर्देश पर आयोजित किया गया।
इसका नेतृत्व सीआरपीएफ सी / 190 वाहिनी के सहायक कमाण्डेट मुकेश कुमार शर्मा के द्वारा किया गया,जिसमें कोलवा, लुटा फट्टा, गायघाट वेदौली क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के बीच दैनिक उपयोग हेतु साड़़ी, वाटर स्टोरज, प्लास्टिक टैंक, प्लास्टिक तीरपाल, सोलर लालटेन, स्कूल बैग, नोट बुक, पैन व पेन्सिल तथा फलदार पौधे इत्यादि का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में सहायक कमाण्डेंट मुकेश कुमार शर्मा ने सभी ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में शामिल होने तथा इसे सुचारू रूप से सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया। धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । साथ ही सभी को मुख्यधारा में जुड़ कर विकास कार्यो में सहयोग करने की बात कही। सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के योजनाओं का लाभ लेने पर जोर दिया।शिविर में सहायक कमांडेंट मुकेश कुमार शर्मा के अलावे स्थानीय थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार व स्कूल सहायक अध्यापक शंभू यादव स्थानीय अशोक साहु तथा काफी संख्या में ग्रामीण, स्कूली बच्चें, गांव के मुखिया शामिल हुए।





