बलरामपुर।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज बलरामपुर जिले के दौरे पर है।सीएम योगी के दौरे को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में लगा हुआ है।हालांकि सीएम योगी का अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम जिले में नहीं आया है लेकिन फिर भी तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही हैं।
सूत्रों की अगर मानी जाए तो सीएम योगी मंगलवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर पहुंचेंगे।सीएम योगी देवी पाटन में रात्रि विश्राम भी करेंगे।डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने तुलसीपुर पहुंचकर हेलीपैड व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।सुरक्षा और चिकित्सीय व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी सीधे शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचेंगे।सीएम योगी यही पर जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।सूत्रों के मुताबिक ये भी पता चला है कि कोविड की आने वाली तीसरी लहर से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी संयुक्त जिला अस्पताल भी जा सकते हैं। सीएम योगी श्रवण मास में शक्तिपीठ पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अपना प्रशासनिक कार्य जिले में देखने जा सकते हैं।इसकों लेकर सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर है।सोमवार को डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने तुलसीपुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा-व्यवस्था की पूरी रणनीति बनाई गई है। इसी के साथ सीएमओ डा. सुशील कुमार ने चिकित्सीय और पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी भी तुलसीपुर में लगा दी है।
सीएम योगी आज बलरामपुर के दौरे पर
सीएम योगी आज बलरामपुर के दौरे पर
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

