लखनऊ।आबादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चहलकदमी बढ़ती जा रही है।ऐसे में सभी दलों ने तैयारी को लेकर कमर कस ली है। इसी क्रम में लखनऊ में आयोजित सोशल मीडिया वर्कशॉप में बीजेपी आईटी सेल के वर्कर्स और अधिकारियों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया को बेलगाम घोड़ा बताया है और कहा है कि इसका कोई माई-बाप नहीं है।भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए यूपी सीएम ने कहा कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया एक तरह से बेलगाम घोड़ा है और इस पर लगाम कसने के लिए प्रशिक्षण और तैयारियों की जरूरत है।सीएम योगी लखनऊ में आयोजित सोशल मीडिया वर्कशॉप में बीजेपी आईटी सेल के वर्कर्स और अधिकारियों से ये बातें कहीं।सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अलर्ट करते हुए कहा कि अगर वे सावधानी नहीं बरतेंगे तो फिर वे मीडिया ट्रायल का शिकार हो सकते हैं।सीएम ने पेगासस जासूसी कांड विवाद का हवाला देते हुए पार्टी के आईटी सेल के कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया पर जवाब देने के लिए तैयार हो जाए और किसी मुहूर्त का इंतजार न करे।भारत में मीडिया के बदलते स्वरूप पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि एक समय था जब शक्तिशाली प्रिंट और टेलीविजन मीडिया के मालिक और संपादक हुआ करते थे,मगर सोशल मीडिया का कोई माई-बाप नहीं है। प्रिंट और विजुअल मीडिया में पहले कुछ लोग हुआ करते थे, जिनका नियंत्रण होता था, मगर सोशल मीडिया पर किसी का कंट्रोल नहीं है।इसलिए अगर आप अलर्ट नहीं रहते हैं तो आप मीडिया ट्रायल का शिकार हो सकते हैं। सीएम ने आगे कहा, इसलिए इस बेलगाम घोड़े को नियंत्रित करने के लिए हमारे पास उस प्रकार का प्रशिक्षण और उस प्रकार की तैयारी बहुत जरूरी है। हालांकि, सीएम योगी के सोशल मीडिया वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने तंज कसते हुए। कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सोशल मीडिया एक बेलगाम घोड़ा है और इस पर लगाम के लिए उन्होंने ट्रेनिंग और तैयारियों का आग्रह किया। इसी ट्वीट में उन्होंने सवाल किया कि भारत में कौन सा एक राज्य है जो बेलगाम प्रदेश है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान वह दो पंचायत अध्यक्षों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों और मंत्रियों को मिशन 2022 की जीत का पाठ पढ़ाएंगे। वह शानिवार को सुबह 11 बजे चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे। जहां पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
सीएम योगी ने कहा,बेलगाम घोड़ा है सोशल मीडिया,इसका कोई माई-बाप नही
सीएम योगी ने कहा,बेलगाम घोड़ा है सोशल मीडिया,इसका कोई माई-बाप नही
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

