विशेष संवाददाता,रांची।सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के तत्वावधान में 6 से 8 सितम्बर तक चलने वाले तीन-दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय संस्थान फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत् उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) एसके गोमास्ता, निदेशक (तकनीकी/ईएस) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) सतीश झा, क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के क्षेत्रीय निदेशक जयंत चक्रवर्ती, जेसीसी सदस्य व अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा सीएमपीडीआई परिवार के खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस टूर्नामेंट के पहले व उद्घाटन मैच क्षेत्रीय संस्थान-2-धनबाद एवं क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के बीच हुआ। क्षेत्रीय संस्थान-2-धनबाद की टीम ने क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची की टीम को 2-1 से पराजित किया। क्षेत्रीय संस्थान-2-धनबाद की टीम के मो. शाहीदुल्लाह एवं पंकज रवानी ने एक-एक गोल किया जबकि जवाब में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची की टीम के कमलेश सोरेन ने मात्र 1 गोल किया। दूसरे मैच में सीएमपीडीआई (मुख्यालय)-रांची का मुकाबला क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर के बीच हुआ। मुख्यालय-रांची की टीम ने क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर की टीम को 13-0 से पराजित किया। मुख्यालय टीम के सुनेम आईंद, स्नेहाशीष सोरेन और दीपांकर कुंवर ने तीन-तीन गोल, प्रशांत भंडारी ने दो और जगदेव मुंडा और सीबी सोनार ने एक-एक-गोल किया।वहीं, तीसरा मैच क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल तथा क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली के बीच खेला गया। क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल की टीम ने क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली को 5-0 से पराजित किया। आसनसोल की टीम के तरफ से तपन मुर्मू ने तीन और तापस राय एवं संजीब बनर्जी ने एक-एक गोल किया,जबकि चौथे मैच में क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर का मुकाबला क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर के बीच हुआ। बिलासपुर की टीम ने भुवनेश्वर की टीम को 1-0 से पराजित किया। बिलासपुर की टीम के तरफ से शैलेंद्र कुमार ने एक गोल किया।
इस टूर्नामेंट में सीएमपीडीआई (मुख्यालय)-रांची, क्षेत्रीय संस्थान-1-आसनसोल, क्षेत्रीय संस्थान-2-धनबाद, क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची, क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर, क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर, क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली एवं क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर सहित कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उक्त जानकारी महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे ने दी।





