प्रतिनिधि,जमशेदपुर। सीतारामडेरा छाया नगर में गुरुवार डालसा द्वारा मोबाइल वैन के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी नागेन्द्र कुमार एवं प्रकाश मिश्रा ने लोगों को नशा पान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा करना एक अभिशाप है। नशा का सेवन करने से जीवन बर्बाद होता है। इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।





जागरूकता अभियान में नशापान के आलावा विभिन्न तरह के कानून की जानकारी भी दी गई,जिसमें घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल श्रम के साथ साथ डालसा के कार्य एवं उद्देश्यों के बारे में भी बताया गया। साथ ही मध्यस्थता एवं विभिन्न कानूनों से संबंधित पंपलेट भी लोगों के बीच वितरित किए गए।