झारखंड।धनबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले में गिरफ्तार ऑटो चालक लखन वर्मा और उसका सहयोगी राहुल वर्मा से सीबीआई एक फिर पूछताछ करेगी। सीबीआई क्राइम ब्रांच दिल्ली की टीम ने इस संबंध में एसडीजेएम की अदालत में आवेदन दिया है। हालांकि अदालत द्वारा सीबीआई के उस आवेदन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एसडीजेएम शिखा अग्रवाल का स्थानांतरण होने के कारण अदालत खाली है। एसडीजेएम की अदालत में नए पीठासीन पदाधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद ही इस आवेदन पर कोई कार्रवाई हो पायेगी। सीबीआई इस बार गिरफ्तार ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा से ऑटो चोरी के संबंध में पूछताछ करेगी। जज उत्तम आनंद की हत्या के अलावा सीबीआई ने दो अलग मुकदमा भी दर्ज किया हैं,जिसमें से एक ऑटो चोरी से का है दूसरा मोबाइल चोरी का है।ऑटो चोरी का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है और ऑटो चोरी के मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के लिए अदालत में आवेदन दाखिल किया गया है। ऑटो चोरी के मामले में आरोपियों को रिमांड की गई है। सीबीआई ने घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों को खोज निकाला है।सीबीआई एक अधेड़ को कई दिनों से खोज रही थी और सीबीआई ने उस अधेड़ व्यक्ति को बंगाल से खोज निकाला है।सीबीआई अधेड़ व्यक्ति से पूछताछ कर चुकी है बैरहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि धनबाद स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में कई दिनों तक माथापच्ची के बाद उस व्यक्ति को सीबीआई खोज पाई। सीबीआई ने घटनास्थल का कॉल डंप निकाला है और आसपास के मोबाइल टावर में जितने लोगों का भी मोबाइल नंबर सक्रिय मिला है सीबीआई उन सभी को नोटिस देकर सिंफर गेस्ट हाउस बुला कर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक सीबीआई छह हजार लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बरोरा थाना में नोटिस भिजवा कर सीबीआई ने मंगलवार को बरोरा क्षेत्र के 11 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
सीबीआई के हाथ लगे अहम सुराग,ऑटो चालक से फिर पूछताछ करने की मांगी इजाजत,अदालत में दी गई अर्जी
सीबीआई के हाथ लगे अहम सुराग,ऑटो चालक से फिर पूछताछ करने की मांगी इजाजत,अदालत में दी गई अर्जी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

